सुकृत चौकी में धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
(रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह/सोनभद्र)
सोनभद्र। जनपद के राबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत चौकी परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह ने पुलिसकर्मियों एवं जवानों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। चौकी प्रभारी ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेशों को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सुकृत चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह, एस आई रामआसरे यादव, एस आई कमलेश गुप्ता, हेड कांस्टेबल भरत यादव, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुगंध कुमार, कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह, सोमचन्द्र, सुनील कुमार, सोनू सिंह, अखिलेश वर्मा , रामप्रताप सिंह, ऋषिकांत सहित समस्त चौकी के स्टाफ उपस्थित रहे।









0 टिप्पणियाँ